काम की बात: गूगल मैप्स पर अपने घर की फोटो और कार का नंबर प्लेट कैसे ब्लर करें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

अगर आपके पास भी ऐसा कुछ है और यह आपको परेशान कर रहा है, तो आप गूगल से इसे ब्लर करने का अनुरोध कैसे कर सकते हैं। लेकिन, उससे पहले आपको इसके बारे में कुछ बातें जानना जरूरी है।

विज्ञापन
How to Blur House and Car Number Plate on Google Maps Know Step by Step Guide
Google Maps - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Google मैप्स के स्ट्रीट व्यू फीचर की मदद से आस-पास के क्षेत्रों का पता लगाने, दुकानों, मार्गों और स्थानों को ढूंढने में काफी मदद मिलती है। हालांकि, स्ट्रीट व्यू फीचर भारत में व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप इसका उपयोग अपने आस-पास या किसी स्थान को पूरी तरह से इंटरैक्टिव 360-डिग्री व्यू में देखने के लिए कर सकते हैं। स्ट्रीट व्यू में आप अपने घर के साथ-साथ आसपास की दुकानें, इमारतें और यहां तक की पार्किंग में खड़ी हुई कार भी देख सकते हैं। यानी आप हर चीज को वैसे ही देख सकते हैं जैसे वह रियल लाइफ में है। लेकिन इससे किसी के घर या व्यक्ति की जासूसी करने का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है। ऐसा होने से रोकने के लिए, गूगल ने कुछ नियम और कानून बनाए हैं।

    Google का ऑफिशियल सपोर्ट पेज यह बताता है कि "चेहरे और लाइसेंस प्लेट जैसी पहचान संबंधी जानकारी को अस्पष्ट करने के लिए स्ट्रीट-लेवल कलेक्शन्स और फोटो पाथ्स को ऑटोमेटिक रूप से धुंधला कर दिया जाता है। इसके अलावा, यदि आप 360 व्यू फोटो अपलोड कर रहे हैं, तो आपके पास यह चुनने का ऑप्शन है कि दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए फोटो में कौन से एलिमेंट को विजिबल करना है और कौनसे को ब्लर।

    विज्ञापन

    यदि, Google मैप्स पर कुछ ऐसा है, जिसे आपने ब्लर कर दिया है या गूगल मैप्स जैसा कोई पब्लिक पोर्टल नहीं होना चाहिए, तो गूगल से इसे वेरीफाई करने और ब्लर करने का ऑप्शन देता है। यदि फोटो आपके द्वारा अपलोड किया गया है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने फोटो अपलोड किया है, तो आप उनसे आपके लिए उस हिस्से को ब्लर करने के लिए भी कह सकते हैं। यह-आपका घर, बिल्डिंग नंबर, पता, कार की नंबर प्लेट, आदि कुछ भी हो सकता है, जिसे आप प्राइवेट रखना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें