Google Ask Photos: गूगल फोटोज को भी मिला Gemini एआई का सपोर्ट, अब आएगा मजा
गूगल ने अपने इस फीचर के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। गूगल ने लिखा Ask Photos एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है जो Google Labs का हिस्सा है। वर्तमान में इसे अमेरिका में केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है।

विस्तार
गूगल अपने सभी प्रोडक्ट के साथ धीरे-धीरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट दे रहा है। अब गूगल ने Google Photos के साथ अपने एआई टूल जेमिनी एआई का सपोर्ट दिया है। Google Photos के लिए गूगल ने Ask Photos फीचर जारी किया है जिसकी मदद से यूजर्स फोटोज एप में किसी फोटो या वीडियो को आसानी से सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा गूगल ने Google Photos के लिए ‘descriptive queries' फीचर भी जारी किया है।
गूगल ने अपने इस फीचर के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। गूगल ने लिखा Ask Photos एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है जो Google Labs का हिस्सा है। वर्तमान में इसे अमेरिका में केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है।
ASK Photos, गूगल फोटोज एप के भीतर एक अलग इंटरफेस के रूप में उपलब्ध होगा। उपयोगकर्ता एप के नीचे दाईं ओर स्थित सर्च आइकन पर टैप करके इसे एक्सेस कर सकते हैं। फुल-स्क्रीन इंटरफेस में उपयोगकर्ता अब जेमिनी का भी एक्सेस कर सकते हैं और उससे स्पेशल फोटोज दिखाने के लिए कह सकते हैं। यूजर्स अपनी बोलचाल की भाषा में जेमिनी से सवाल कर सकते हैं।
- Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ऐसे भेजें व्हाट्सएप स्टीकर, पैकेज डाउनलोड करने का तरीका जानें
- फायदे की बात, सबसे सस्ता 45 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
- Update: अब ऑडियो मीटिंग का आएगा असली मजा, सिर्फ एक लिंक से जुड़ सकेंगे कई लोग
- गलती पड़ेगी महंगी: भूलकर भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाली कॉल, खत्म हो जाएगी पूरी कमाई