गलती पड़ेगी महंगी: भूलकर भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाली कॉल, खत्म हो जाएगी पूरी कमाई

देश में आज हर दिन स्कैम हो रहा है। किसी को सरकारी अधिकारी के नाम पर चूना लगाया जा रहा है तो किसी के फोन को रिमोलटी कंट्रोल करके उसके साथ ठगी हो रही है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कॉल के बारे में बताएंगे जो आपकी पूरी जिंदगी की कमाई खत्म कर सकती है। इन नंबर की पहचान करना ही सबसे बड़ी बात है और भूलकर भी इन नंबर से आने वाले कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए।

यदि आपके पास +84, +62, +60 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आ रहा है तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी कई बार अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से...

पिछले कुछ महीनों से +84, +62, +60 से शुरू होने वाले व्हाट्सएप नंबर से आने वाले कॉल में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह के कॉल मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथोपिया से आ रहे हैं। इन ISD नंबर से आने वाले कॉल आमतौर पर वीडियो कॉल होते हैं। इनके अलावा भारतीय कोड वाले नंबर से आने वाले अनजान कॉल भी खतरनाक हैं।