Jio SpaceX Deal: एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता, भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी

अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअभिषेक दीक्षित
Wed, 12 Mar 2025 09:03 AM IST
सार

इस समझौते को तभी अमली जामा पहनाया जा सकता है, जब स्पेसएक्स को केंद्र सरकार से भारत में स्टालिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एयरटेल ने स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ ऐसा ही समझौता किया था।

विज्ञापन
Jio signs deal with Elon Musk SpaceX to bring Starlink internet to India After Airtel
JIO - फोटो : PTI

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ करार किया है। इसके जरिए स्टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाने की तैयारी है। हालांकि, इस समझौते को तभी अमली जामा पहनाया जा सकता है, जब स्पेसएक्स को केंद्र सरकार से भारत में स्टालिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एयरटेल ने स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ ऐसा ही समझौता किया था।

    रिलायंस जियो के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मैथ्यू ओमन ने कहा, 'स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह सभी के लिए निर्बाध ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। स्टारलिंक को जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में शामिल करके हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं। इस एआई (कृत्रिम मेधा)-संचालित युग में उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाओं की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर में समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा रहा है।'

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें- एयरटेल और स्पेसएक्स की हुई साझेदारी, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेटवर्क को बेहतर बनाने में मददगार

    JIO ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की है। यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक बेचने के लिए अपने स्वयं के प्राधिकरण प्राप्त करने के अधीन है। यह समझौता जियो और स्पेसएक्स को यह पता लगाने में सक्षम बनाता है कि स्टारलिंक जियो की पेशकशों को कैसे आगे बढ़ा सकता है। इससे यह भी पता लगेगा कि स्पेसएक्स की पेशकशों को जियो उपभोक्ताओं और व्यवसायों के अनुकूल बनाया जा सकता है।

    ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट सेवा पहुंचाने में मदद मिलेगी

    बयान में कहा गया कि जियो अपने रिटेल आउटलेट्स के साथ-साथ अपने ऑनलाइन स्टोरफ्रंट के माध्यम से भी स्टारलिंक सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा। इस समझौते के जरिए दोनों पक्ष डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में जियो और दुनिया के अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर के रूप में स्टारलिंक भारत के सबसे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों समेत पूरे देश में विश्वसनीय ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए काम करेंगे।

    संबंधित वीडियो

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें