Wi-Fi: कितना सुरक्षित है पब्लिक वाई-फाई और क्या-क्या हैं खतरे, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

Risk Of Public Wifi: सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए वाई-फाई नेटवर्क को पब्लिक Wi-Fi कहा जाता है। आमतौर पर पब्लिक वाई-फाई रेलवे स्टेशन, होटल, कॉफी शॉप, बस स्टैंड आदि जगहों पर होते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी इस तरह का वाई-फाई नेटवर्क मौजूद होता है।

विज्ञापन
what is Public wifi and Are you safe on public Wi-Fi What you need to know now
public wifi - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हम सभी Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग हर रोज Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग कभी-कभी करते हैं लेकिन जिनके पास भी स्मार्टफोन है वे Wi-Fi का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) स्कीम लॉन्च हुई थी जिसके तहत सार्वजनिक जगह यानी पब्लिक प्लेस पर लोगों को वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। पब्लिक वाई-फाई को लेकर तमाम तरह की बातें होती हैं, लेकिन आपके लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि इनका इस्तेमाल कितना सुरक्षित है? आइए जानते हैं...

    सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए वाई-फाई नेटवर्क को पब्लिक Wi-Fi कहा जाता है। आमतौर पर पब्लिक वाई-फाई रेलवे स्टेशन, होटल, कॉफी शॉप, बस स्टैंड आदि जगहों पर होते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी इस तरह का वाई-फाई नेटवर्क मौजूद होता है। कई बार पब्लिक प्लेस के Wi-Fi फ्री होते हैं और कई बार ये पासवर्ड के जरिए सुरक्षित होते हैं। आमतौर पर लोगों को पब्लिक वाई-फाई सुरक्षित और सुविधाजनक लगता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

    विज्ञापन

    इस साल अगस्त में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बेंगलूरू के लोगों ने 2024 के पहले छह महीनों में साइबर स्कैम के कारण 845 करोड़ रुपये खो दिए। दर्ज की गई घटनाओं में डेबिट और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले सबसे ज्यादा थे, जो कुल मामलों में से 1,485 थे। स्कैम के कुल मामले 9,260 थे जिनमें अधिकांश पीड़ितों ने ऑनलाइन लेनदेन करने से पहले होटल, लाउंज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई का इस्तेमाल किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें