X: एप स्टोर पर भारत में एक्स बना नंबर-1 न्यूज एप, एलन मस्क ने किया कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

एपल के एप स्टोर पर भारत में न्यूज कैटेगरी में X पहले नंबर पर पहुंच गया है जिसके बाद इसे एपल के एप स्टोर पर नंबर-1 न्यूज एप घोषित किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल एप स्टोर या गूगल प्ले-स्टोर पर एप के डाउनलोड्स और सर्चेज के आधार पर एप की रैंकिंग कम या ज्यादा होती रहती है।

विज्ञापन
Elon Musk’s X becomes top news app in India on Apple app store
x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क का एक्स भारत में नंबर-1 न्यूज एप बन गया है। यह पहला मौका है जब कोई सोशल मीडिया एप, नंबर-1 न्यूज एप के रूप में इस तरह ऊपर आया है। एलन मस्क ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की है।

    दरअसल एपल के एप स्टोर पर भारत में न्यूज कैटेगरी में X पहले नंबर पर पहुंच गया है जिसके बाद इसे एपल के एप स्टोर पर नंबर-1 न्यूज एप घोषित किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल एप स्टोर या गूगल प्ले-स्टोर पर एप के डाउनलोड्स और सर्चेज के आधार पर एप की रैंकिंग कम या ज्यादा होती रहती है।

    विज्ञापन

    डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ X पर इंगेजमेंट में बड़ा इजाफा हुआ। ट्रंप को एलन मस्क ने चुनाव में खुलकर सपोर्ट किया जिसका फायदा उनके प्लेटफॉर्म एक्स को भी हुआ। मस्क ने चुनाव के दौरान प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हुए अपडेट्स साझा किए और यूजर्स के साथ बातचीत की जिससे X पर पिक टाइम एक्टिविटी दर्ज की गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें