Q* AI: क्या है ओपनएआई का नया टूल क्यू स्टार, जिसे बताया जा रहा इंसानों के लिए खतरनाक?
जेनरेटिव एआई गणितीय मॉडल पर निर्भर करता है और मोटे तौर पर मशीन लर्निंग का एक सबसेट है। फिलहाल जेनरेटिव एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल लिखने में हो रहा है। चाहे वह ई-मेल हो या जीमेल, हर जगह इसका इस्तेमाल हो रहा है।

विस्तार
OpenAI का नाम दुनिया ने पहली बार उस समय जाना जब पिछले साल इसने चैटजीपीटी को लॉन्च किया और अब ओपनएआई एक बार फिर से लोगों की जुबान पर है। इस बार कारण कंपनी की उपलब्धि की चर्चा नहीं, बल्कि अपने सीईओ सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने और फिर उनकी वापसी को लेकर है। सैम की वापसी के साथ ही एक और खबर आई है जिसने दुनिया को सोचने की मजबूर कर दिया है कि क्या वास्तव में ओपनएआई में ऐसा कुछ चल रहा है। ओपनएआई का नया प्रोजेक्ट लॉन्च होने से पहले ही विवादों में आ गया है। इस प्रोजेक्ट का नाम Q* है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर Q* प्रोजेक्ट क्या है जिसे इंसानों के लिए खतरा बताया जा रहा है।
OpenAI के नए प्रोजेक्ट का नाम Q* (क्यू स्टार) है जो कि एक नया एआई डिस्कवरी है। इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। हाल ही में सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकाले जाने के बाद समाजार एजेंसी रॉयटर के हाथ एक ई-मेल लगा जिससे इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिली है।
फिलहाल Q* प्रोजेक्ट के बारे में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है। मौजूद जानकारी के मुताबिक यह आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस (AGI) टूल है। इसके बारे में सैम ऑल्टमैन ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि AGI इंसानों से अधिक स्मार्ट होते हैं।
- Google Maps: गूगल मैप्स में आया नया फीचर, फर्जी कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं, फेक रिव्यू भी होंगे ब्लॉक
- Semiconductor: भारत और यूरोपीय संघ ने सेमीकंडक्टर एमओयू पर किए हस्ताक्षर, आपूर्ति और नवाचार में बढ़ेगा सहयोग
- Google Pay से अब फ्री में नहीं होगा रिचार्ज, कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे
- अलर्ट: अगले सप्ताह से डिलीट होंगे Gmail के ये लाखों अकाउंट, गूगल ने दी चेतावनी, पहले ही कर लें ये काम