अलर्ट: अगले सप्ताह से डिलीट होंगे Gmail के ये लाखों अकाउंट, गूगल ने दी चेतावनी, पहले ही कर लें ये काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

जीमेल अकाउंट को डिलीट करने से पहले गूगल ऐसे यूजर्स को कई सारे नोटिफिकेशन भेज रहा है और रिकवरी के लिए कह रहा है। एलन मस्क ने भी कुछ दिन पहले कहा है कि कई वर्षों से इस्तेमाल ना हो रहे एक्स (ट्विटर) अकाउंट को डिलीट किया जाएगा और अर्काइव में डाला जाएगा।

विज्ञापन
Google will delete Millions Of Gmail Accounts next week here All You Need To Know
Gmail - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आपकी एक गलती से आपका सालों पुराना Gmail अकाउंट डिलीट हो सकता है। दरअसल गूगल ने कहा है कि वह लाखों ऐसे Gmail अकाउंट को डिलीट करेगा जो एक्टिव नहीं हैं। इसकी शुरुआत अगले महीने यानी दिसंबर 2023 से होने जा रही है जिसमें महज कुछ ही दिनों का वक्ता है। इसके लिए गूगल ने एक अर्जेंट डेडलाइन दी है।

    गूगल ने कहा है कि उन सभी Gmail अकाउंट को डिलीट किया जाएगा जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं, हालांकि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है जो रेगुलर जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर और फोटोज जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने इसके लिए नई पॉलिसी बनाई है। गूगल के मुताबिक जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उनपर साइबर अटैक की संभावना सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन

    यदि आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट डिलीट ना हो तो तुरंत अपने अकाउंट में लॉगिन करें। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे रीसेट करें। इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को ऑन करें। एक बात आपको बता दें कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें