Electricity bill Scam: "प्रिय ग्राहक आज रात आपकी बिजली काट दी जाएगी" आपको भी आया ये मैसेज, जानें सच्चाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 22 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

देश भर में कई मोबाइल यूजर्स को ऐसे मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जो स्कैम का नया तरीका है, जिनमें फिशिंग लिंक शामिल हैं और आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।

what is Online electricity bill scam how to stay safe all details in hindi
Electricity bill Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    "प्रिय ग्राहक आज रात्रि 9.30 बजे बिजली कार्यालय से आपकी बिजली काट दी जाएगी। क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ था। कृपया तुरंत हमारे बिजली अधिकारी 82603XXX42 से संपर्क करें धन्यवाद।'" क्या आपको भी व्हाट्सएप पर ऐसा कोई SMS या मैसेज प्राप्त हुआ है? यदि हां, तो सावधान रहें और नंबर पर कॉल न करें या इन मैसेज से जुड़े किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। देश भर में कई मोबाइल यूजर्स को ऐसे मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जो स्कैम का नया तरीका है, जिनमें फिशिंग लिंक शामिल हैं और आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।

    बिजली बिल घोटाला, धोखेबाजों का नया स्कैम का तरीका है। इस प्रकार के ऑनलाइन स्कैम में धोखेबाज नकली टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं जो आधिकारिक बिजली विभाग जैसा लगता है। इन मैसेज में लोगों को बिजली बिल नहीं भरने के लिए तत्काल बिजली काटने की धमकी दी जाती है। इससे घबराहट में और बिना सोचे-समझे व्यक्तियों को जल्दबाजी में भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

    मैसेज को अक्सर वैध दिखने के लिए चतुराई से तैयार किया जाता है, जो स्कैम को असली मैसेज जैसा दिखाता है। स्कैमर्स आधिकारिक लोगो और भाषा का उपयोग कर सकते हैं, और उनमें प्राप्तकर्ता का नाम और खाता संख्या भी शामिल हो सकती है। इससे वास्तविक और धोखाधड़ी वाले मैसेज के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें