Gujarat ATS: व्हाट्सएप मैलवेयर की मदद से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था शख्स, एटीएस ने किया गिरफ्तार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 20 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

53 वर्षीय शख्स व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रैकिंग मैलवेयर भेजकर भारतीय रक्षा कर्मियों की जासूसी करने में पाकिस्तानी अधिकारियों की मदद कर रहा था। आरोपी ने 2005 में भारतीय नागरिकता भी ले ली थी।

विज्ञापन
man spy on Indian defence personnel by sending malware on WhatsApp for Pakistan Gujarat ATS arrested
ATS

    विस्तार

    गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के मूल निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 53 वर्षीय शख्स व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रैकिंग मैलवेयर भेजकर भारतीय रक्षा कर्मियों की जासूसी करने में पाकिस्तानी अधिकारियों की मदद कर रहा था। बता दें कि आरोपी ने 2005 में भारतीय नागरिकता भी ले ली थी।

    अधिकारी ने कहा कि रक्षा कर्मियों की जासूसी करने के लिए पाकिस्तान से संचालित एक भारतीय व्हाट्सएप नंबर के बारे में सैन्य खुफिया द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर, एटीएस ने आणंद जिले के तारापुर शहर से 53 वर्षीय लाभशंकर माहेश्वरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 123 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से छिपाना) और 121-ए (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश) और आईटी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन

    जांच से पता चला है कि पाकिस्तान के मूल निवासी लाभशंकर माहेश्वरी ने 2005 में भारतीय नागरिकता प्रदान ली है। अधिकारी के अनुसार, पिछले साल, जब माहेश्वरी और उनकी पत्नी ने पाकिस्तान के लिए आगंतुक वीजा के लिए आवेदन किया था, तो पड़ोसी देश में रहने वाले उनके रिश्तेदार किशोर रामवानी ने उन्हें पाकिस्तान दूतावास से जुड़े एक व्यक्ति से संपर्क करने के लिए कहा था। तब से ही वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। अधिकारियों के अनुसार, लाभशंकर के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क उजागर हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें