DIGIPIN: क्या है डिजिपिन, आपके घर पर बिना भटके कैसे पहुंचेगा कुरियर वाला, विस्तार से जानें
यह पिन इतना सटीक होता है कि आपके घर, ऑफिस या किसी भी स्थान को सीधे ट्रैक किया जा सकता है। आइए जानते हैं, DIGIPIN क्या है, इसे कैसे जनरेट करें और यह पारंपरिक पिन कोड से कैसे अलग है।

विस्तार
अब आपको कूरियर या पार्सल भेजने के लिए पुराने PIN कोड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। इंडिया पोस्ट (India Post) ने एक नई सुविधा शुरू की है DIGIPIN, जो आपके स्थान (लोकेशन) के आधार पर एक डिजिटल पिन कोड तैयार करता है। यह पिन इतना सटीक होता है कि आपके घर, ऑफिस या किसी भी स्थान को सीधे ट्रैक किया जा सकता है। आइए जानते हैं, DIGIPIN क्या है, इसे कैसे जनरेट करें और यह पारंपरिक पिन कोड से कैसे अलग है।
DIGIPIN एक 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो आपके लोकेशन के सटीक कोऑर्डिनेट्स के आधार पर जनरेट होता है। यह कोड एक 4 मीटर × 4 मीटर ग्रिड में किसी भी स्थान को दर्शाता है चाहे वो घर हो, दफ्तर हो या कोई संस्था। यह कोड सिर्फ कूरियर या लॉजिस्टिक्स के लिए ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को बुलाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। DIGIPIN साझा करने से सेवाएं सीधे आपके लोकेशन पर पहुंच सकेंगी।
- वेबसाइट पर जाएं: https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home
- लोकेशन एक्सेस की अनुमति दें: वेबसाइट आपके डिवाइस की लोकेशन एक्सेस मांगेगी।
- DIGIPIN प्राप्त करें: अनुमति देने के बाद, आपके स्थान के आधार पर एक युनिक 10-अंकीय कोड जनरेट होगा।
- आप इस DIGIPIN को सेव कर सकते हैं और डिलीवरी, इमरजेंसी, राइड शेयरिंग जैसी कई सेवाओं में इसका उपयोग कर सकते हैं।
इस डिजिटल पिन सिस्टम को IIT हैदराबाद, NRSC और ISRO के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका मकसद है भारत में हर लोकेशन को एक सटीक डिजिटल पहचान देना।
- Vibe Coding: आखिर क्या है वाइब कोडिंग, चहुंओर क्यों हो रही है इसकी चर्चा, सबकुछ जानें
- Alert: एआई खा जाएगा नौकरी, इस पर करते हैं भरोसा तो आज ही बंद कर दें, यकीन ना हो तो ये सबूत देख लें
- Good News: एपल ने iPhone की रिपेयर का काम टाटा को सौंपा, भारत में साझेदारी और गहरी हुई
- सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो कराएं ये रिचार्ज, 84 दिनों की वैधता भी मिलेगी