Courier Scam: अब सरकार ने दी चेतावनी, क्या है कूरियर स्कैम और क्या हैं इससे बचने के तरीके, यहां जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

अब गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने इस कूरियर स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह स्कैम क्या है और इससे बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानी बरतनी होगी।

what is Courier Scam And How To Stay Safe from it all you need to know
courier scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में हर रोज नए-नए तरीके से स्कैम किए जा रहे हैं। सरकार और साइबर एजेंसियां लोगों को अलर्ट भी कर रही हैं लेकिन इसका कोई खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। कूरियर स्कैम देश में कई महीनों से खूब चल रहा है। कई लोग कूरियर स्कैम के शिकार हो चुके हैं और उनके बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपये निकल गए हैं। अब गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने इस कूरियर स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह स्कैम क्या है और इससे बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानी बरतनी होगी।

    सबसे पहले यह जानते हैं कि इस स्कैम को लेकर साइबर दोस्त ने क्या कहा है। साइबर दोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि इस तरह के फर्जी अधिकारियों से बचकर रहें। ये स्कैमर्स पुलिस, NCRB एजेंट के तौर पर फर्जी तरीके से कॉल करते हैं और लोगों को उनके फर्जी पार्सल के बारे में फंसाते हैं। इस तरह के स्कैम या कॉल की शिकायत करें।

    यह एक नए तरह का स्कैम है। इस स्कैम में साइबर ठग लोगों को कस्टम का अधिकारी या कूरियर कंपनी का आधिकारी बनकर बात करते हैं और ड्रग्स या कस्टम के नाम पर डराते हैं। ये लोगों को फोन करके कहते हैं कि उनका एक पार्सल आया है जिसमें अवैध सामान है। उसके बाद ये लोग लोगों को झांसे में लेने के लिए Skype कॉल करते हैं। उसके बाद बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर वेरिफिकेशन के नाम पर ठगते हैं।

    और पढ़ें...