ChatGPT 4: चैटजीपीटी के नए वर्जन ने दुनिया को किया हैरान, बीमारी के लिए बता रहा सटीक दवा, डॉक्टर हैरान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

ChatGPT के नए वर्जन ChatGPT 4 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सवालों के ज्यादा सटीक जवाब दे रहा है। यहां तक की बीमारी के लिए सही दवा भी बता दे रहा है।

विज्ञापन
what is ChatGPT new version GPT-4 full explain in hindi how is better then GPT-3.5
ChatGPT 4 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Microsoft कॉर्प-समर्थित स्टार्टअप ओपनएआई ने ChatGPT का नया वर्जन GPT-4 रोलआउट कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह एक शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल है, जो पहले से ज्यादा क्रिएटिव, भरोसेमंद और सटीक जानकारी देता है। नए वर्जन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सवालों के ज्यादा सटीक जवाब दे रहा है। यहां तक की बीमारी के लिए सही दवा भी बता दे रहा है। वहीं GPT-3.5 का रिस्पांस लगभग 3,000 शब्दों तक सीमित है, जबकि ChatGPT 4, 25 हजार से अधिक शब्दों में भी जवाब दे सकता है।चलिए जानते हैं चैटजीपीटी के नए वर्जन के बारे में...

    रिसर्चर का कहना है कि GPT-3.5 के मुकाबले नया GPT-4 सवालों के सटीक जवाब दे रहा है। दरअसल, अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर रिसर्च कर रहे ओरेन एटजियोनी ने ChatGPT के पिछले वर्जन और GPT-4 से एक जैसे कई सवाल किए और उनकी जांच की। जांच में GPT-4 के रिजल्ट चौकाने वाले हैं। रिसर्चर का कहना है कि पहले वाला ChatGpt सिर्फ टेक्स्ट की भाषा को समझ सकता था, लेकिन नए वर्जन में इमेज को भी सवाल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी GPT-4 टेक्स्ट के साथ इमेज को भी समझ सकता है।

    विज्ञापन

    ओपनएआई के को-फाउंडर ग्रेग ब्रोकमैन का कहना है कि ChatGPT का नया वर्जन खाने की रेसिपी के आईडिया भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने फ्रिज में रखे खाने के सामानों की फोटो क्लिक की और चैटबॉट से सवाल पूछा कि फ्रिज में रखे इन सामानों से हम कौन सी डिश बना सकते हैं? इसके बाद GPT-4 ने फ्रिज में रखे खाने के सामान के आधार पर उन्हें बताया कि उन्हें खाने में कौन सी चीज या रेसिपी बनानी चाहिए। GPT-4 ने ब्रोकमैन को दो डिश के बारे में आइडिया और डिश बनाने का तरीका भी बताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें