AI के खतरे: इंसानियत को खत्म क्यों करना चाहता है ChatGPT का यह नया अवतार, विस्तार से जानें इसके बारे में
ChatGPT जैसे एआई टूल को इंसानों ने ही बनाया है, लेकिन अब इसके नए अवतार ChaosGPT ने इंसानियत को ही खत्म करने की तैयारी कर ली है। आइए समझते हैं कि आखिर ChaosGPT क्या है और यह इंसानियत को खत्म करना क्यों चाहता है?

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT पिछले छह महीने से इंटरनेट की दुनिया पर राज कर रहा है। ChatGPT के आने के बाद से तमाम कंपनियों की नींद उड़ गई है। पहली बार जब ChatGPT मार्केट में आया तो लोगों ने कहा कि गूगल सर्च इंजन का युग खत्म होने वाला है। अब तो हर दिन ChatGPT की तरह कोई-ना-कोई एआई चैट टूल लॉन्च हो रहे हैं। ChatGPT जैसे एआई टूल को इंसानों ने ही बनाया है, लेकिन अब इसके नए अवतार ChaosGPT ने इंसानियत को ही खत्म करने की तैयारी कर ली है। आइए समझते हैं कि आखिर ChaosGPT क्या है और यह इंसानियत को खत्म करना क्यों चाहता है?
ChaosGPT को सुपरविलेन कहा जा रहा है। इसकी पहचान तब हुई जब एक बॉट ट्विटर अकाउंट से ChaosGPT को लेकर दावा किया गया। इस अकाउंट से YouTube चैनल के कई लिंक ट्वीट किए गए हैं जिसमें चैटबॉट का मेनिफेस्टो है। इस मेनिफेस्टो में ही इंसानों को खत्म करने और ग्रहों को कंट्रोल करने की बात कही गई है। एक YouTube चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में यह चैटबॉट एक अज्ञात यूजर से बातचीत करता हुआ दिखाई देता है।
इस बातचीत की शुरुआत 'सतत मोड: सक्षम' (Continuous mode: Enabled) के साथ होती है। इसके बाद यह चैटटूल लगातार यूजर को इस मोड को लेकर चेतावनी देता है। ChaosGPT नाम के हैंडल से 5 अप्रैल को पहला ट्वीट किया गया है। इसके ट्विटर हैंडल पर इस टूल का लक्ष्य इंसानियत को खत्म करना लिखा हुआ है। वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इसका इस्तेमाल अपने जोखिम पर प्रयोग करें।
- Twitter बेचने वाले हैं एलन मस्क! कहा- ट्विटर चलाना काफी दर्दनाक
- Realme Narzo N55 Quick Review: तस्वीरों में देखें कैसा है रियलमी का सस्ता प्रीमियम डिजाइन वाला फोन
- Twitter: क्या ट्विटर बेचने वाले हैं एलन मस्क? फ्री ब्लू टिक हटाने को लेकर कह दी ये बात
- Realme लाया कम कीमत वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगी 12GB रैम, जानें कीमत