जरूरी बात: मरने के बाद गूगल और फेसबुक अकाउंट का क्या होता है, जानें डिजिटल वसीयत के बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

मरने के बाद सोशल मीडिया कंपनियां लोगों के डाटा का क्या करती हैं। आमतौर पर कई लोग गूगल अकाउंट में अपने बैंक अकाउंट की जानकारी सेव करके रखते हैं, लेकिन उनके नहीं रहने पर इन जानकारियों का क्या होता है। गूगल ऐसे लोगों के डाटा के साथ क्या करता है। फेसबुक अकाउंट का भी यही हाल है।

विज्ञापन
what Happens To Social Media Accounts When Someone Dies Google Facebook details here
Social Media Accounts After death - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज सभी लोगों के पास सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं और जिनके पास स्मार्टफोन है उनके पास गूगल का अकाउंट तो है ही। हम गूगल अकाउंट के जरिए तमाम लोगों को तमाम तरह की चीजें भेजते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि जो लोग इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह जाते हैं, उनके डिजिटल डाटा (डिजिटल अकाउंट) का क्या होता है। मरने के बाद सोशल मीडिया कंपनियां लोगों के डाटा का क्या करती हैं। आमतौर पर कई लोग गूगल अकाउंट में अपने बैंक अकाउंट की जानकारी सेव करके रखते हैं, लेकिन उनके नहीं रहने पर इन जानकारियों का क्या होता है। गूगल ऐसे लोगों के डाटा के साथ क्या करता है। फेसबुक अकाउंट का भी यही हाल है। इस रिपोर्ट में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। आइए जानते हैं....

    गूगल या किसी भी अन्य कंपनी के पास ऐसा कोई टूल नहीं है जिससे किसी के मरने के बारे में तुरंत जानकारी हासिल हो सके। यदि कोई गूगल अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है यानी किसी अकाउंट के जरिए गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल ड्राइव, सर्च आदि का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हो रहा है तो ऐसे अकाउंट को इनएक्टिव अकाउंट की कैटेगरी में डाल देता है। गूगल यह मान लेता है कि इस अकाउंट का मालिक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन गूगल इस बात की सुविधा भी देता है कि मरने के बाद किसी के डिजिटल डाटा यानी जीमेल आदि पर इसका हक होगा।

    विज्ञापन

    इसके लिए गूगल के पास एक फीचर है जिसके जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि आपके मरने के बाद आपके डाटा को कौन संभालेगा और जीमेल आदि को कौन एक्सेस करेगा। गूगल के इस फीचर को आप myaccount.google.com/inactive पर जाकर एक्सेस कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें