Cookies: कुकीज क्या होती हैं? इन्हें एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने का क्या मतलब होता है? विस्तार से समझें
ये Cookies होती क्या हैं और इन्हें एक्सेप्ट (स्वीकार) या रिजेक्ट (अस्वीकार) करने से आपके लिए क्या फर्क पड़ता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि Cookies क्या होती हैं, ये कैसे काम करती हैं और आपको इन्हें स्वीकार या अस्वीकार क्यों करना चाहिए।

विस्तार
जब भी आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो आपने अक्सर एक पॉप-अप देखा होगा जिसमें लिखा होता है: "This website uses cookies. Accept or Reject?" बहुत से लोग बिना पढ़े ही "Accept" बटन पर क्लिक कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये Cookies होती क्या हैं और इन्हें एक्सेप्ट (स्वीकार) या रिजेक्ट (अस्वीकार) करने से आपके लिए क्या फर्क पड़ता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि Cookies क्या होती हैं, ये कैसे काम करती हैं और आपको इन्हें स्वीकार या अस्वीकार क्यों करना चाहिए।
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कूकीज होती क्या हैं? Cookies छोटे टेक्स्ट फाइल्स होती हैं जो किसी वेबसाइट द्वारा आपके ब्राउजर में सेव की जाती हैं। इनका उपयोग वेबसाइट पर आपकी गतिविधियों और प्राथमिकताओं को याद रखने के लिए किया जाता है, ताकि अगली बार जब आप उसी वेबसाइट पर आएं तो आपका अनुभव बेहतर हो।उदाहरण:अगर आपने किसी वेबसाइट पर भाषा "हिंदी" चुनी है या शॉपिंग वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स कार्ट में डाले हैं, तो ये सारी जानकारी Cookies के जरिए सेव होती है।
- Session Cookies-ये अस्थायी होती हैं और ब्राउजर बंद करते ही खत्म हो जाती हैं। लॉगिन सेशन या फॉर्म भरते समय उपयोग होती हैं।
- Persistent Cookies-ये लंबे समय तक आपके डिवाइस में रहती हैं। वेबसाइट आपकी प्राथमिकताओं और लॉगिन स्टेटस को याद रखती है।
- Third-Party Cookies-ये अन्य कंपनियों (जैसे विज्ञापन एजेंसियों) द्वारा सेव की जाती हैं। आपके व्यवहार पर नजर रखकर आपको टार्गेटेड ऐड दिखाने के लिए उपयोग होती हैं।
- 5G Side Effects: क्या वास्तव में इंसानों के लिए खतरनाक है 5G नेटवर्क, वैज्ञानिकों पहली बार किया टेस्ट
- Jyoti Malhotra: बंद हुआ ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट, 3.77 लाख से अधिक हैं फॉलोअर्स
- Android 16: अब किसी काम का नहीं रह जाएगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, चोर भी पछताएगा
- AirPods: इनबिल्ट कैमरे वाला एयरपॉड्स लॉन्च करेगा एपल, स्मार्ट ग्लास की हो जाएगी छुट्टी