Android 16: अब किसी काम का नहीं रह जाएगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, चोर भी पछताएगा
अगर कोई चोरी किए गए फोन को सेटअप स्किप करने की कोशिश करता है, तो उसे वार्निंग दी जाएगी और मजबूर किया जाएगा कि वह फैक्ट्री रीसेट करे, लेकिन रीसेट के बाद भी, जब तक सही स्क्रीन लॉक या गूगल अकाउंट की जानकारी नहीं डाली जाती, तब तक फोन की सभी फंक्शनालिटी ब्लॉक रहेगी।

विस्तार
गूगल अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को सिक्योर करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा है। अब गूगल जल्द ही अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में एक ऐसी नई एंटी-थेफ्ट फीचर जोड़ने जा रहा है जिसके आने के बाद चोरी हुआ फोन किसी काम का नहीं रहेगा। यह फीचर एंड्रॉयड 16 के साथ पेश की जाएगा।
गूगल पहले से ही कुछ एंटी-थेफ्ट फीचर्स जैसे फैक्टरी रीसेट प्रोटेक्शन (FRP) देता है, लेकिन कई चोर और हैकर्स अब तक इनका तोड़ निकाल चुके हैं। अब गूगल इस फीचर का और अधिक सख्त वर्जन लाने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नई सुविधा की घोषणा हाल ही में आयोजित ‘The Android Show: I/O Edition’ के दौरान की गई।
अगर कोई चोरी किए गए फोन को सेटअप स्किप करने की कोशिश करता है, तो उसे वार्निंग दी जाएगी और मजबूर किया जाएगा कि वह फैक्ट्री रीसेट करे, लेकिन रीसेट के बाद भी, जब तक सही स्क्रीन लॉक या गूगल अकाउंट की जानकारी नहीं डाली जाती, तब तक फोन की सभी फंक्शनालिटी ब्लॉक रहेगी। यह एंड्रॉयड का मौजूदा FRP फीचर से कहीं ज्यादा सख्त होगा, जिसमें अब भी कुछ फोन कॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।
- AirPods: इनबिल्ट कैमरे वाला एयरपॉड्स लॉन्च करेगा एपल, स्मार्ट ग्लास की हो जाएगी छुट्टी
- Brahmos: पाकिस्तान में किसने दिखाया ब्रह्मोस को रास्ता, टारगेट से भटकने का कोई चांस ही नहीं था
- AI Doctor: दुनिया की पहली AI क्लिनिक सऊदी अरब में शुरू, 50 बीमारियों का होगा इलाज
- India-Pak Tension: अमेरिकी कंपनी भारत की जासूसी कर रही और ट्रंप सीजफायर करवा रहे, ये रिश्ता क्या कहलाता है?