Weekly Tech Wrap: भारत में बंद हुए 74 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट, इन गैजेट्स की मार्केट में हुई एंट्री

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 08 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्हाट्सएप को कुछ मोबाइल नंबरों को बंद करने का आदेश दिया। जल्द मेटा, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स से पैसा वसूल सकता है।

Weekly Tech updates from 74 lakh WhatsApp accounts ban to gadgets launching in india
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Weekly Tech Updates:

    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने इस हफ्ते भारत में 74 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने और आईटी नियम 2021 के अनुपालन के लिए इन अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी व्हाट्सएप को कुछ मोबाइल नंबरों को बंद करने का आदेश दिया। टिकटॉक पर एक नए ट्रेंड बोन स्मैशिंग यानी हड्डी तोड़ने वाला अजीब ट्रेंड एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया। मेटा ने हाल ही में यूरोपीय संघ में यूजर्स को मोबाइल पर फेसबुक या इंस्टाग्राम के विज्ञापन-फ्री वर्जन के लिए प्रति माह चार्ज करने का प्रस्ताव दिया। यानी जल्द मेटा, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स से पैसा वसूल सकता है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख टेक अपडेट।

    व्हाट्सएप ने बंद किए 74 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट

    व्हाट्सएप ने घोषणा कर जानकारी दी कि कंपनी ने अगस्त महीने में भारत में 74 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है। कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने और आईटी नियम 2021 के अनुपालन के लिए इन अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Google बंद कर रहा जीमेल का यह 10 साल पुराना फीचर

    गूगल अपने Gmail के 10 साल पुराने एक फीचर को बंद करने जा रहा है। गूगल जीमेल के बेसिक HTML व्यू को खत्म करने जा रहा है। इसकी शुरुआत जनवरी 2024 से होगी। Google ने अपने सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी 2024 से स्टैंडर्ड व्यू मोड ही उपलब्ध रहेगा।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    और पढ़ें...