WhatsApp Ban: व्हाट्सएप ने एक साथ बंद किए 74 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट, इन गलतियों से होता है बैन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

WhatsApp ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने और आईटी नियम 2021 के अनुपालन के लिए इन अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp bans over 74 lakh accounts in India Suggests Report here is why
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने घोषणा कर जानकारी दी है कि कंपनी ने अगस्त महीने में भारत में 74 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने और आईटी नियम 2021 के अनुपालन के लिए इन अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने करीब 65 लाख अकाउंट्स को बैन किया था।

    शिकायत के आधार पर बैन हुए अकाउंट्स

    व्हाट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने 1-31 अगस्त के बीच 7,420,748 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया और इनमें से लगभग 3,506,905 अकाउंट्स को यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया। बता दें कि व्हाट्सएप के देश में 500 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। भारत में अगस्त में 14,767 शिकायत रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं, और इसने 71 रिपोर्ट्स पर कार्रवाई की गई।

    विज्ञापन

    क्यों बंद हुए व्हाट्सएप अकाउंट?

    व्हाट्सएप ने यह भी कहा कि उसे अगस्त में देश में शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) से एक आदेश मिला और उसने इसका अनुपालन किया। केंद्र सरकार ने जीएसी लॉन्च की है, जो कंटेंट और अन्य मुद्दों के संबंध में उनकी चिंताओं पर गौर करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें