Weekly Tech Wrap: एपल यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी से लेकर गूगल के 25 साल तक, ये हैं प्रमुख टेक अपडेट्स
27 सितंबर को गूगल 25 साल का हो गया। वहीं इस सप्ताह कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं हफ्ते भर की प्रमुख टेक खबरें।

विस्तार
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एपल यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया। CERT-In के मुताबिक एपल की डिवाइस को हैकर्स किसी भी वक्त हैक कर सकते हैं। एपल यूजर्स को सिस्टम को अपडेट करने की सलाह दी गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने ग्राहकों से डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया। 27 सितंबर को गूगल 25 साल का हो गया। वहीं इस सप्ताह कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं हफ्ते भर की प्रमुख टेक खबरें।
गूगल 27 सितंबर को 25 साल का हो गया। गूगल के होमपेज कर खास डूडल भी बनाया। 27 सितंबर को गूगल ने खास अंदाज में डूडल बनाकर 25वें वर्ष का जश्न मनाया। बता दें कि गूगल की शुरुआत एक किराए के गैराज से हुई थी। 27 सितंबर 1998 को, Google Inc. का आधिकारिक तौर पर जन्म हुआ।
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एपल यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया। CERT-In के मुताबिक एपल की डिवाइस को हैकर्स किसी भी वक्त हैक कर सकते हैं। इसके अलावा निजी डाटा चोरी होने का भी खतरा है।
- iPhone 15: आईफोन 15 सीरीज की हीटिंग समस्या पर एपल ने दी सफाई, कहा- जल्द फिक्स किया जाएगा बग
- SIM Card Rule: आज से लागू होंगे सिम कार्ड के नए नियम, लग सकता है 10 लाख का जुर्माना
- काम की बात: साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन ऐसे करें फ्रॉड की रिपोर्ट, बच जाएगी मेहनत की कमाई
- X Corp: एक्स से हो रहा यूजर्स का मोहभंग, लगातार घट रहे डेली एक्टिव यूजर्स, सीईओ लिंडा याकारिनो ने की पुष्टि