किसान ट्रैक्टर योजना: ट्रैक्टर खरीदने पर 50% की सब्सिडी, पढ़ें इस वायरल मैसेज पर सरकार ने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Mar 2025 03:55 PM IST
सार

कई लोग इस तथाकथित योजना के तहत सरकारी अनुदान पर ट्रैक्टर मिलने की खबर से उत्साहित हो रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जो किसानों को गलत दिशा में गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
website is claiming to provide tractor subsidies under 𝐏𝐌 𝐊𝐢𝐬𝐚𝐧 𝐓𝐫𝐚𝐜𝐭𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐣𝐚𝐧𝐚 detals here
𝐓𝐫𝐚𝐜𝐭𝐨𝐫 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर इन दिनों 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' को लेकर भ्रामक सूचनाओं की बाढ़ आई हुई है। कई लोग इस तथाकथित योजना के तहत सरकारी अनुदान पर ट्रैक्टर मिलने की खबर से उत्साहित हो रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जो किसानों को गलत दिशा में गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

    हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा 'किसान ट्रैक्टर योजना' के तहत ट्रैक्टर सब्सिडी देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि यह वेबसाइट नकली है और इसका कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है।

    विज्ञापन

    सरकार ने किसानों को आगाह किया है कि वे इस तरह की किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। @AgriGoI ने भी पुष्टि की है कि 'किसान ट्रैक्टर योजना' के नाम से कोई आधिकारिक योजना नहीं चलाई जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फर्जीवाड़े से बचने के लिए किसान केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें। किसी भी संदेह की स्थिति में सरकार के अधिकृत चैनलों पर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें