MWC 2025: कुत्ते-बिल्लियों के लिए भी लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, GPS और WiFi भी मिलेगा
PetPhone को खासतौर पर पालतू जानवरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसे "पहला स्मार्टफोन जो पालतू जानवरों के लिए बना है" के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन न केवल दो-तरफा संचार को संभव बनाता है, बल्कि पालतू जानवरों की हरकतों और आवाजों को भी पहचान सकता है।

विस्तार
बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में दुनियाभर की टेक कंपनियाँ अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इस बार एक अनोखा और दिलचस्प डिवाइस पेश किया गया है जिसका नाम PetPhone, जिसे ग्लोबल टेक कंपनी GlocalMe ने विकसित किया है।
PetPhone को खासतौर पर पालतू जानवरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसे "पहला स्मार्टफोन जो पालतू जानवरों के लिए बना है" के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन न केवल दो-तरफा संचार को संभव बनाता है, बल्कि पालतू जानवरों की हरकतों और आवाजों को भी पहचान सकता है। इस डिवाइस के जरिए पालतू जानवरों की भलाई पर नजर रखना आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें GPS, Wi-Fi और ब्लूटूथ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।
GlocalMe के अनुसार, PetPhone एक स्मार्ट कॉलर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो पालतू जानवरों द्वारा किए गए अलग-अलग आवाजों और हरकतों को पहचान सकता है। यह पालतू जानवरों के मूड को समझने में मदद करता है और साथ ही PawTalk और साउंड प्ले फीचर के जरिए मालिकों को अपने पालतू जानवरों से बात करने और उन्हें शांत करने की सुविधा देता है।