Video: जब लाखों वोल्ट्स के करंट से नोकिया 3310 और एक स्मार्टफोन को चार्ज किया गया

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 28 May 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Watch when Nokia 3310 phone and a smartphone were both charged with a million volts
Charging NOKIA 3310 with one million volts

    आप भले ही कितना भी मजबूक स्मार्टफोन खरीद लें लेकिन आपको पुराना Nokia 3310 फोन आज भी हीरो है। नोकिया 3310 आज भी इतना मजबूत है कि लाखों वोल्ट्स के करंट देने के बाद भी फोन काम कर रहा है।

    दरअसल channel Kreosan नाम एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोकिया 3310 और एक स्मार्टफोन को लाखों वोल्टस के पावर से चार्ज किया गया है। इस टेस्ट का मकसद यह देखना था कि दोनों में से कौन-सा फोन ज्यादा मजबूत हैै।

    विज्ञापन

    वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि टेस्टिंग के दौरान नोकिया 3310 के चारों ओर से ब्लू कलर का स्पार्क निकल रहा है। लेकिन बावजूद इसके नोकिया 3310 काम कर रहा है। वीडियो में कहा गया है कि नोकिया 3310 परमाणु हमले को भी बर्दाश्त कर सकता है हालांकि यह संभव नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं जब यही टेस्ट एक स्मार्टफोन पर किया गया तो करंट देते ही स्मार्टफोन में कई सारे फंक्शन एक साथ काम करने लगे और फोन का टचपैड खराब हो गया। साथ ही टेस्ट खत्म होने के बाद स्मार्टफोन हमेशा के लिए बेकार हो गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें