Voice Cloning: आप भी हो सकते हैं इस स्कैम के शिकार, एक गलती पड़ेगी बहुत भारी, ऐसे करें पहचान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

देश में एक नया स्कैम चल रहा है जिसका शिकार कोई भी हो सकता है। इस स्कैम का नाम वॉयस क्लोनिंग (Voice Cloning) है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हर साल 38 फीसदी का इजाफा हो रहा है। वॉयस क्लोन स्कैम का शिकार सबसे ज्यादा आपके चाहने वालों और सबसे करीबियों का ही बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Voice Cloning Scam and how to be safe from it all you need to know in hindi is here
Voice Cloning scam - फोटो : istock

    विस्तार

    देश में हर रोज तमाम तरह के स्कैम हो रहे हैं। किसी को फर्जी सीबीआई और कस्टम अधिकारी बनकर चूना लगाया जा रहा है तो किसी की पहचान चोरी करके ठगी की जा रही है। देश में एक नया स्कैम चल रहा है जिसका शिकार कोई भी हो सकता है। इस स्कैम का नाम वॉयस क्लोनिंग (Voice Cloning) है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हर साल 38 फीसदी का इजाफा हो रहा है। वॉयस क्लोन स्कैम का शिकार सबसे ज्यादा आपके चाहने वालों और सबसे करीबियों का ही बनाया जा रहा है।

    पिछले छह महीने में भारत में जितने स्कैम हुए हैं उनमें 83 फीसदी वॉयस क्लोन वाले ही हैं। वॉयस क्लोन स्कैम में लोगों ने करोड़ों रुपये गंवाए हैं। आइए आज समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह वॉयस क्लोन स्कैम क्या है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

    विज्ञापन

    AI वॉयस क्लोनिंग भारत में तेजी से बढ़ रही है। एआई की मदद से लोगों की आवाज की कॉपी की जा रही है यानी डुप्लीकेट आवाज तैयार की जा रही है और फिर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। यह ठगों के लिए यह एक नया हथियार बन गया है। फैमिली के किसी एक मेंबर की आवाज को ये ठग कॉपी करके अन्य मेंबर को कॉल करते हैं और इमरजेंसी का बहाना बनाकार पैसे मांगते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें