Vodafone ने अपने इस सस्ते प्लान को किया अपडेट, अब रोज मिलेगा 3 जीबी डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 03 May 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Vodafone updated its Rs 349 Prepaid Plan now Offering 84GB of Data for 28 Days
Vodafone

    Vodafone ने एक बार फिर से एयरटेल और जियो को पछाड़ने के लिए रोज 3GB डाटा वाला प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 349 रुपये है, हालांकि कंपनी का यह प्लान पुराना ही है। इस प्लाान में पहले रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता था। वोडाफोन ने अपने प्लान को आइडिया और एयरटेल के प्लान के नए प्लान लॉन्च होने के बाद अपडेट किया है।

    Vodafone के इस 349 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 28 दिनों तक रोज 3.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। बता दें कि अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने 349 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। 349 रुपये वाले प्लान में पहले जहां रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलने लगा है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने 569 रुपये और 511 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में रोज क्रमशः 3 जीबी और 2 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं दोनों प्लान की वैलिडिटी भी समान ही है। 511 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    569 रुपये वाले में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 84 दिनों की है। इन दोनों प्लान की दिक्कत यह है कि ये अभी कुछ ही सर्किल के लिए उपलब्ध हैं। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें