वोडाफोन जनवरी से ला रही 4G VoLTE सर्विस, जियो को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली। टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने जनवरी से वॉयस ओवर एलटीई (वोल्टी) 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी के एमडी और सीईओ सुनील सूद ने एक बयान में कहा है कि वोल्टी शुरू होने से ग्राहकों को एचडी क्वालिटी का अनुभव मिलेगा और इसके साथ ही वे अन्य कई तरह की सेवाएं ले सकेंगे।
पढ़ें: Facebook अकाउंट्स से भी लिंक करना पड़ सकता है आधार, देखें स्क्रीनशॉट
भविष्य की तकनीक के लिहाज से वोडाफोन का यह एक महत्वपूर्ण कदम है, इससे डाटा उन्मुख मजबूत नेववर्क बन सकेगा। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और कोलकाता में शुरू की जाएगी। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया जिसमें इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए वॉयस कॉल होता है।
एयरटेल ने अपनी सेवा 2017 की दूसरी छमाही में शुरू की। आइडिया सेलुलर ने भी 2018 में वोल्टी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। परंपरागत 2जी अथवा 3जी के मुकाबले 4जी वोल्टी तकनीक कंपनियों के लिए काफी सस्ता पड़ता है। वोडाफोन के सभी 4जी ग्राहक बिना अतिरिक्त शुल्क के इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। लेकिन इसके लिए उनका हैंडसेट 4जी मानकों का होना चाहिए।