वोडाफोन ने अपडेट किए अपने पोस्टपेड प्लान, सबसे कम बिल के साथ इंश्योरेंस भी मिलेगा

वोडाफोन इण्डिया ने आज नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। नए प्लान्स को लेकर कंपनी का दावा है कि ये प्लान्स देश के सबसे स्मार्ट पोस्टपेड प्लान्स हैं। वोडाफोन के ये नए प्लान सबसे कम बिल की गारंटी, कॉम्प्लीमेंटरी मोबाइल इन्श्योरेन्स, अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग के फायदों और एंटरटेनमेन्ट कन्टेन्ट के साथ पेश किए गए हैं।
सबसे कम बिल की गारंटी
- वोडाफोन उद्योग जगत में पहला फीचर लेकर आए हैं -बिल गारंटी विद ऑप्टीमाइज़ेशन टेक्नोलॉजी। यह फीचर उपभोक्ता के मासिक इस्तेमाल के आधार पर उन्हें रेड पोस्टपेड पोर्टफेलियो के सबसे अनुकूल प्लान के साथ स्वतः ही सबसे कम बिल पर रखता है।
रेड टुगेदर -
इस फीचर के माध्यम से उपभोक्ता अपने दोस्तों, परिवारजनों और अन्य डिवाइसेज को एक साथ रेड टुगेदर पर ला सकते हैं और टोटल रेंटल में 20 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं और एक ही बिल के माध्यम से बड़ी आसानी से सभी का भुगतान कर सकते हैं।
मनोरंजन
- वोडाफोन के नए रेड पोस्टपेड प्लान पावर पैक्ड एंटरटेनमेन्ट पैकेज के साथ आते हैं जैसे बिना किसी अतिरिक्त कीमत के अमेजॉनन प्राइम का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, जिसके द्वारा उपभोक्ता प्राइम वीडियो पर अनलिमिटेड बॉलीवुड, हॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और टीवी शोज का भरपूर मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता प्राइम म्युजिक के साथ कई भाषाओं में हजारों गानों को अनलिमिटेड ऑफलाईन डाउनलोड कर एड-फ्री म्युजिक का आनंद पा सकते हैं।

रेड पोस्टपेड के उपभोक्ताओं को 12 महीने के लिए फ्री वोडाफोन प्ले भी मिलता है, जिस पर वे अनलिमिटेड लाईव टीवी, नई फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं। रेड इंटरनेशनल, रेड इंटरनेशनल प्लस, रेड सिग्नेचर और रेड सिग्नेचर प्लस प्लान चुनने वाले उपभोक्ताओं को 12 महीनों तक के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
इंटरनेशनल रोमिंग
- वोडाफोन के नए रेड प्लान्स के साथ अन्तर्राष्ट्रीय यात्री 20 देशों की यात्रा के दौरान मात्र 180 रु प्रति दिन (एड-ऑन पैक के रूप में) पर अनलिमिटेड फ्री कॉल्स और डेटा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। रेड इंटरटेनमेंट प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये, रेड इंटरनेशनल प्लान की 999 रुपये और रेड सिग्नेचर प्लान की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है।
कॉम्प्लीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेन्स-
उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान करने के लिए वोडाफोन रेड एंटरटेनमेन्ट प्लस या इससे अधिक वाला प्लान चुनने वाले उपभोक्ताओं के लिए कॉम्प्लीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेन्स की अनूठी पेशकश लेकर आए हैं। यह फ्री-फॉर-लाईफ सोल्यूशन उपभोक्ता के स्मार्टफोन को पानी, वायरस, मैलवेयर या फिज़िकल नुकसान से सुरक्षित करता है और स्मार्टफोन के लिए एक्सटेंडेड वारंटी देता है। उपभोक्ता कितनी बार भी अपने हैण्डसेट को बदलवा सकते हैं और कॉम्पलीमेंटरी इंश्योरेस के साथ नई डिवाइस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।