Vodafone ने लॉन्च किया नया प्लान, हर महीने मिलेगा 90GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 16 Feb 2019 04:26 PM IST
Vodafone Red iPhone Forever Plan Launched with 90GB Data per month at Rs 649
Vodafone Red iPhone Forever Plan

    Vodafone इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए रेड आईफोन फॉरेवर पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है और इस प्लान में हर महीने 90 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमटेड कॉलंग के साथ डाटा अगले महीने फॉरवर्ड करने का भी विकल्प मिलेगा।

    वोडाफोन के इस रेड आईफोन फॉरेवर प्लान की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को रिप्लेसमेंट, रिपेयर और अपग्रेड की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के अलावा आइडिया के ग्राहक भी इसका फायदा उठा सकते हैं। उनके लिए आइडिया ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए निरवाना 649 iPhone फॉरेवर प्लान पेश किया है।

    इस प्लान का फायदा आईफोन 5एस या इससे ऊपर के वर्जन के आईफोन यूजर्स उठा सकते हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को एक्सिडेंटल कवर भी मिलेगा। इस प्लान में हर महीने 90 जीबी डाटा के अलावा अमेजॉन प्राइम और वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान को एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को अपने आईफोन में iPhone Forever ऐप डाउनलोड करना होगा।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही Vodafone इंडिया  ने अपने ग्राहकों 351 रुपये का पहला प्लान पेश किया है और इसकी वैधता 56 दिनों की है। वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो पहली बात यह कि अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग फायदे मिलेंगे। वोडाफोन के इस प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ रोज 100 मैसेज मिलेंगे, हालांकि इस प्लान में पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा यानि प्रतिदिन या सप्ताह में कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान में आपको डाटा नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें