WhatsApp में आ रहा है अबतक का सबसे काम का फीचर, इस मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और इस बात से परेशान हैं कि कोई भी आपको कभी भी किसी ग्रुप में जोड़ देता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आपकी इजाजत के बिना कोई भी आपको किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ नहीं पाएगा।

दरअसल इसके दिक्कत के कारण लगभग सभी यूजर्स परेशान हैं कि कोई भी उन्हें किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ देता है। ऐसे में हमारे पास ग्रुप को छोड़ने या डिलीट करने का विकल्प बचता है।

अब कंपनी ने अपने यूजर्स की इस दिक्कत को देखते हुए नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर के आने के बाद आप ही तय करेंगे कि किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में आपको कोई जोड़ेगा या नहीं।