Vodafone ने लॉन्च किया 28GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Vodafone offers Unlimited Voice Calls and 1GB Data Per Day for 28 Days at Rs 158
Vodafone

    वोडाफोन ने 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 158 रुपये है और इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

    वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर जियो के 149 रुपये और एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि जियो के 149 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी और एयरटेल के प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

    विज्ञापन
    vodafone 158 prepaid pack Vodafone 158 Prepaid Pack
    vodafone 158 prepaid pack Vodafone 158 Prepaid Pack

    Vodafone ने 158 रुपये वाले प्लान के अलावा 151 रुपये का भी एक प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में सिर्फ 1 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। दोनों प्लान में प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट है। हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल सिर्फ केरल सर्किल के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें