100 रुपये से कम में 28 दिनों के लिए मिल रहा है 5GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Airtel India offers 5GB Data at Rs 98 only, Know details here
Airtel

    भारतीय टेलीकॉम बाजार में डाटा वॉर अपने चरम पर पहुंच गया है। एयरटेल इस लड़ाई में किसी भी सूरत में जियो को हराने के लिए बेकरार है। इस वॉर के बीच ग्राहकों को खूब फायदे हो रहे हैं क्योंकि आए दिन रोज कोई-ना-कोई सस्ता प्लान लॉन्च हो रहा है और इसी बीच अब एयरटेल सिर्फ 98 रुपये में 5 जीबी डाटा दे रहा है। तो आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे।

    एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Airtel
    Airtel - फोटो : telecomtalk

    प्लान के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि 98 रुपये का प्लान फिलहाल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए है लेकिन दिल्ली एनसीआर में यह पैक कुछ ही ग्राहकों को मिल रहा है।telecomtalkकी रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान में 98 रुपये में 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन

    यानी 1 जीबी डाटा की कीमत 19.6 रुपये हो रही है। हालांकि इस पैक में डाटा के अलावा कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में आपके नंबर पर यह प्लान मिल रहा है कि नहीं इसे चेक करने के लिए माय एयरटेल ऐप में जाकर अपना बेस्ट प्लान चेक करें या फिर *121*1# डायल करके अपने नंबर पर बेस्ट ऑफर जानें। बता दें कि इससे पहले कंपनी इसी प्लान में 1 जीबी डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ दे रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें