Nokia 8 हुआ लॉन्च, इसमें है डुअल साइट वीडियो फीचर, डुअल रियर कैमरा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Nokia 8 launched With Dual Zeiss Camera, Snapdragon 835 and dual rear camera
Nokia 8

    HMD Global ने नोकिया का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नोकिया 8  कर दिया है। यह Carl Zeiss लेंस वाला दुनिया का पहला फोन है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है और डुअल साइट वीडियो फीचर भी दिया गया है यानी एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे यूज किए जा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः जियो के प्लान हुए सस्ते, 210 रुपये में मिल रहा है 309 रुपये वाला प्लान 

    नोकिया 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 8
    Nokia 8

    नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3 इंच का 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः एयरटेल का नया धमाका, 399 रुपये में 84 दिनों तक जियो जी भर के 

    इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है। फोन की कीमत EUR 599 यानी करीब 45,000 रुपये है। नोकिया 8 के भारत में आने की बात करें तो यह फोन भारत में अक्टूबर तक लॉन्च हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियर और फ्रंट कैमरे का कर सकते हैं एक साथ इस्तेमाल

    Nokia 8
    Nokia 8

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में एक खास फीचर बोथीज (bothies) दिया गया है जिसका फायदा यह है कि एक साथ दो रियर और एक फ्रंट को यूज किया जा सकता है। कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह शानदार मेड इन इंडिया 4जी स्मार्टफोन

    यानी एक ही फोटो को क्लिक करने के लिए तीनों कैमरे का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में Ozo Audio रिकॉर्डिंग फीचर दिया है। यानी आपको 3डी ऑडियो (360 डिग्री) का आनंद मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक नोकिया 8 Ozo Audio फीचर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें