Vodafone लाया नया प्लान, इन ग्राहकों को जीवन बीमा भी देगा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Dec 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Vodafone offers Red Protect plan with Aviva life insurance
Vodafone Aviva life insurance

    वोडाफोन इंडिया ने अब नया धमाका किया है। कंपनी मंगलवार को अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके तहत वोडाफोन ने जीवन बीमा युक्त मोबिलिटी प्लान रेड प्रोटेक्ट को लॉन्च किया है जिसमें बीमा की राशि 20 साल के मासिक किराए के बराबर होगी।

    ऐसे एक्टिवेट करें जीवन बीमा

    vodafone
    vodafone

    इस प्लान के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा कि रेड प्रोटेक्ट प्लान सिर्फ उन्हीं पोस्टपेड यूजर्स के लिए है जिनका मंथली प्लान कम-से-कम 499 रुपये है। इन यूजर्स को ही जीवन बीमा का फायदा मिलेगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए है। जीवन बीमा को एक्टिवेट करने के लिए 199 पर कॉल किया जा सकता है। इसके बाद आपसे जरूरी कागजात मांगे जाएंगे और फिर वेरिफिकेशन का बाद जीवन बीमा एक्टिव कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें