आखिर कैसे होती है WhatsApp की कमाई, जानें पूरा हिसाब

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
How do Whatsapp Make Money, Know hidden truth
whatsapp earning

    आप में से करीब सभी लोग व्हाट्सऐप यूज करते होंगे। इस समय व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्री में सर्विस देने वाले इस व्हाट्सऐप पर कोई विज्ञापन नहीं दिखते हैं तो फिर इसकी कमाई कैसे होती है और इतनी बड़ी कंपनी कैसे चलती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं।

    माइक्रो एडवरटाइजिंग है सबसे बड़ा जरिया

    Facebook
    Facebook

    सबसे पहले आपको बता दें कि व्हाट्सऐप अब फेसबुक के कब्जे में है। कंपनी ने व्हाट्सऐप को 2014 में 19 अरब डॉलर में खरीदा था। अब बात करें माइक्रो एडवरटाइजिंग की करें तो फेसबुक आपके बारे में आपसे ज्यादा जानता है और इसी जानकारी का कंपनी अपनी कमाई में इस्तेमाल करती है। ऐसे में व्हाट्सऐप के डाटा को फेसबुक देख सकता है और आपको सिर्फ और सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट के विज्ञापन देखा सकता है जिन प्रोडक्ट्स की आपको जरूरत है। हालांकि व्हाट्सऐप का दावा है कि वह आपके मैसेज को नहीं पढ़ता है।

    विज्ञापन

    आपको क्या चाहिए फेसबुक को है पता

    whatsapp earning
    whatsapp earning

    कई बार आप अपने किसी दोस्त को किसी प्रोडक्ट्स का लिंक शेयर करते हैं और दोस्त भी आपके साथ ऐसा करते हैं। ऐसे में व्हाट्सऐप के जरिए फेसबुक को पता चल सकता है कि आपको क्या चाहिए। इसके अलावा दूसरी कंपनियों को आपका डाटा बेचकर भी फेसबुक कमाई कर सकता है और अगर ऐसा होता भी हो तो आप कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि ऐप डाउनलोड करते समय आप उसकी शर्तों को मंजूर करते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप व्हाट्सऐप के लीगल पेज पर जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें