Vodafone लाया नया प्रीपेड प्लान, 180 दिनों तक रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 18 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Offers 1.5GB Daily Data and Unlimited Calling for 180 Days on Rs 997 Prepaid Recharge
vodafone store

    वोडाफोन लगातार प्रीपेड प्लान लॉन्च कर रही है। हाल ही में Vodafone ने 99 रुपये और 555 रुपये के प्लान पेश किए थे, वहीं अब वोडाफोन ने 180 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इसमें 180 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। हालांकि वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। तो कुल मिलाकर देखें वोडाफोन का यह प्लान लंबी अवधि के लिए बढ़िया है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन ने इस प्लान को उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर उतारा है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को जी5 की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। लेकिन इस प्लान को केवल राजस्थान, कोलकाता, तमिल नाडु, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और पश्चिम बंगाल के यूजर्स ही रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 18 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी जी5 और वोडाफोन प्ले की सब्सक्रिप्शन देगी। लेकिन, यह प्लान मुंबई के सर्कल में उपलब्ध है। वहीं, इस पैक की वैधता 70 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें