Vodafone ने लॉन्च किया 84GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

वोडाफोन ने एक बार फिर से जियो पर धावा बोलते हुए 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है, हालांकि कंपनी ने यह प्लान नए ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है।
इसके अलावा यह प्लान फिलहाल सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए ही हैं। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के नए प्लान के बारे में।
सबसे पहले FRC 495 प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत नए ग्राहकों को 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और रोमिंग में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वोडाफोन का इस प्लान की टक्कर जियो के 499 रुपये और 598 रुपये वाले प्लान से होगी।
ये भी पढ़ेंः इस तरह आप सिर्फ 65 हजार में खरीद सकते हैं iPhone X, एप्पल ने शुरू की नई सुविधा
495 के अलावा कंपनी ने FRC 177 प्लान भी पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान वोडाफोन में नंबर पोर्ट करवाने वाले ग्राहकों के लिए पहले रिचार्ज के लिए है।