Vodafone ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 2 जीबी डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 01 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Vodafone launches Prepaid Plan of Rs 229 Offer 2GB Daily Data, Unlimited Calling for 28 Days
vodafone

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। Vodafone के इस प्लान की कीमत 229 रुपये है और इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में आपको कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा।

    वोडाफोन के इस प्लान में ग्राहकों को लोकल, एसटीडी और रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन अपने इस प्लान में वोडाफोन प्ले ऐप की सुविधा दे रहा है जिसकी मदद से ग्राहक फ्री में लाइव टीवी, मूवीज देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः PUBG खेलते-खेलते 12वीं के छात्र की मौत, लगातार 3 घंटे से खेल रहा था गेम

    बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने अपने सभी सर्किल में 255 रुपये का प्लान पेश किया था लेकिन अब इस प्लान को हटा लिया गया है। खास बात यह है कि 229 रुपये वाले प्लान में 255 रुपये वाले प्लान जैसी ही सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में साफ है कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपना 255 रुपये वाला प्लान सस्ता कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने करीब एक महीना पहले 16 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया था जिसमें ग्राहकों को 1 जीबी डाटा एक दिन की वैधता के साथ मिलता है। ऐसे में वोडाफोन के ग्राहक इस प्लान का फायदा मौजूदा प्लान का डाटा खत्म होने के बाद उठा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें