वोडाफोन ने पेश किया नया पोस्टपेड प्लान, अब मिलेगा 20GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 05:30 PM IST
Vodafone launched Rs 299 Red Basic Postpaid Plan Offers 20GB Data to Take on Jio
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान जारी किया है। वोडाफोन के इस रेड पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस प्लान के तहत अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 20 जीबी 3जी-4जी डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे।

    रेड पोस्टपेड प्लान में वोडाफोन का यह सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग होगी। इस प्लान के तहत 50 जीबी तक बचे हुए डाटा का इस्तेमाल अगले महीने हो किया जा सकेगा।

    वोडाफोन का दावा है कि इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2,400 रुपये का फायदा होगा। हालांकि वोडाफोन का यह प्लान सिर्फ माय वोडाफोन ऐप पर ही उपलब्ध है, कंपनी की वेबसाइट पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि इस प्लान के तहत वोडाफोन रेड शिल्ड, रेड हॉट डिल्स भी मिलेंगे।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वोडाफोन ने 199 रुपये का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान पेश किया था जिसमें 25 जीबी 4जी डाटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें