शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 27 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 Mobile Review in Hindi
Xiaomi Redmi Y2 Review

    मार्केट की मांग को पकड़ने में शाओमी को महारत हासिल है। पहले कंपनी का ध्यान कम कीमत के साथ स्मार्टफोन को बाजार में उतारने पर थी, वहीं पिछले साल से कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव करते हुए सेल्फी पर ध्यान देना शुरु कर दिया है। पिछले साल शाओमी ने रेडमी वाय1 को लॉन्च किया जिसमें कंपनी ने पहली बार 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया था। इस फोन की अपार सफलता के बाद शाओमी ने अब कुछ बदलाव के साथ रेडमी वाय2 को बाजार में पेश किया है। रेडमी वाय1 में जहां सिंगल रियर कैमरा सेटअप था, वहीं रेडमी वाय2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसकी डिजाइन कुछ दिन पहले लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो जैसी है। इस फोन को हमने 1 सप्ताह तक इस्तेमाल किया है तो आइए जानते हैं कि 10 हजार रुपये की रेंज डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुए शाओमी के रेडमी वाय2 में कितना दम है?

    रेडमी वाय2 की स्पेसिफिकेशंस

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की एचडी+डिस्प्ले है जिस पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास है। इसके अलावा फोन में एमआईयूआई 9 आधारित एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानी आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ एक रबड़ का बैक कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3GB/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    डिजाइन और डिस्प्ले

    वैसे तो इस फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन हाथ में लेने पर आपको मेटल बॉडी का एहसास होगा। फोन का किनारा घुमावदार है जैसा कि रेडमी नोट 5 प्रो में है। पर वीडियो देखने के दौरान हमने पाया कि आप सिर्फ 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले वीडियो ही देख सकते हैं। फोन 1080 पिक्सल का वीडियो सपोर्ट नहीं करता है। यूट्यूब के वीडियो देखते समय आप वीडियो को जूम करके फुल स्क्रीन में देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    फोन हाथ में लेने पर काफी लंबा लगता है ऐसे में एक हाथ से नोटिफिकेशन टॉगल को ओपन करने में परेशानी होती है। फोन के पीछे गोलाकार रूप में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि तेजी से काम करता है, हालांकि रिव्यू के दौरान कई बार फिंगरप्रिंट सेंसर ने एक बार के टच में काम नहीं किया। फोन में फिजिकल होम बटन नहीं दिया गया है। होम बटन के लिए आपको ऊपर की ओर स्वैप करना होगा इसके बाद आपको तीन बटन दिखेंगे। डिस्प्ले का टच काफी स्मूथ है। फोन में फुुल व्यू डिस्प्ले मोड भी है जिसे आप सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं लेकिन यह कुछ ही ऐप के साथ काम करेगा। डिस्प्ले में रंगों का मिश्रण ठीक-ठाक है लेकिन धूप और रौशनी में डिस्प्ले रिफ्लेक्ट करता है। ऐसे में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    शाओमी रेडमी वाय2 में दिए गए पावर और वॉल्यूम बटन को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। दोनों बटन फोन के दायीं तरफ दिए गए हैं। फोन के एकदम नीचे माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है। इसके दोनों ओर ग्रिल है और दायें वाले ग्रिल में स्पीकर है। हेडफोन जैक 3.5 एमएम का है जो फोन के सबसे ऊपर दिया गया है। फोन का वजन 170 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर है। फोन के बॉक्स के साथ आपको 10 वॉट का चार्जर, माइक्रो-यूएसबी केबल और एक मोबाइल कवर मिलेगा।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    कैमरा

    फोन का रियर कैमरा दिन या कमरे के अंदर की रौशनी में अच्छी फोटो क्लिक करने में माहिर है, लेकिन कम रौशनी में फोटो उतनी अच्छी नहीं आई। रियर कैमरा का जूम काफी अच्छा है। 6x जूम के बाद भी आप आसानी से फोटो में सब्जेक्ट की पहचान कर सकते हैं। रियर कैमरे में दिया गया पोट्रेट मोड शानदार है, हालांकि इस मोड में फोटो क्लिक करने के दौरान फोकस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि कई बार सब्जेक्ट भी ब्लर हो जाता है। रियर कैमरे से फ्लैश लाइट के साथ रात में ली गई तस्वीरें अच्छी आईं। फोकस करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    फ्रंट कैमरे की बात करें तो यह कहा जा सकता है कि 10 हजार रुपये की रेंज में रेडमी वाय2 बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है। फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    फ्रंट कैमरा ग्रुप सेल्फी में भी 2 से अधिक लोगों की पहचान कर लेता है। फ्रंट कैमरे के साथ भी आपको पोट्रेट मोड मिलता है यानी आप फ्रंट कैमरे के साथ भी बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के साथ फोटो क्लिक कर सकते हैं। हमने पोट्रेट मोड में शानदार सेल्फी की है जो आप देख भी सकते हैं। रियर कैमरे से स्लो मोशन और टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। दोनों कैमरे फोटो की लाइट को अच्छे से कैप्चर करते हैं। फ्रंट कैमरा दिन की रौशनी में फोटो को कुछ ज्यादा ही एक्सपोज कर देता है।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन
    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस

    इस्तेमाल के दौरान हमने फेस अनलॉक फीचर को एक्टिव किया जो बेहद ही सरल था। फेस अनलॉक का सेटअप एक ही बार में हो गया। बार-बार फेस को इधर उधर नहीं घुमाना पड़ा। फेस रिकॉग्शन उतनी तेजी से काम तो नहीं करता है लेकिन काम निश्चित तौर पर करता है। रिव्यू के दौरान हमने यह भी पाया कि दो सगे भाईयों के फेस में रेडमी वाय2 कन्फ्यूज हो गया है और दूसरे भाई के फेस से फोन अनलॉक हो गया, हालांकि रिव्यू के लिए और ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिवाइसेज होती हैं। इसके अलावा शाओमी ने ऐसे ही कुछ बग के लिए अपडेट भी जारी कर दिया है।

    शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    रिव्यू के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई परेशानी नहीं हुई। हमने डॉ. ड्राइविंग और अस्फाल्ट 8 जैसे गेम भी खेले। गेमिंग के दौरान फोन के अटकने जैसी कोई समस्या नहीं आई और ना ही फोन गर्म हुआ। जहां तक बैटरी का सवाल है तो जमकर इंटरनेट, वीडियो, कॉलिंग और गेम खेलने के बावजूद भी बैटरी पूरे 1 दिन तक चल जाएगी। रात में ही आपको चार्ज करने की जरूरत होगी। बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.15 मिनट का वक्त लगा।

    फैसला-

    फोन की लंबाई को छोड़कर इसमें कोई दिक्कत नहीं है। रिव्यू के लिए हमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिला था जिसका ओवरऑल परफॉर्मेंस शानदार है और 9,999 रुपये की कीमत में आप यह ऑलराउंडर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, क्योंकि इस रेंज में बाजार में मौजूद कई सारे फोन को यह फोन काफी मजबूती से टक्कर देता है। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आप रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको वह फोन नहीं मिल रहा है तो रेडमी वाय2 को आंख बंद करके खरीद सकते हैं। शाओमी रेडमी वाय2 देखने में रेड़मी नोट 5 प्रो जैसा ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें