Vodafone ने पेश किया एक और सस्ता प्लान, मिलेगी 70 दिनों की वैधता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 22 Aug 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched Rs 299 Prepaid Recharge plan With 70 Days Validity
vodafone

    Vodafone इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक लंबी अवधि वाला प्री-पेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस नए प्री-पेड प्लान की कीमत 299 रुपये है और इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है, हालांकि इस प्लान में एक कमी भी है जो ग्राहकों को निराश कर सकती है। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में कुल 1,000 मैसेज करने की सुविधा मिलेगी, हालांकि इस प्लान में एक कमी यह है कि इसमें कुल 3GB ही 2G/3G/4G डाटा मिल रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। इस प्लान में रोमिंग भी कॉलिंग फ्री है। ऐसे में वोडाफोन का यह प्लान उन लोगों के लिए है जो कम डाटा, लेकिन वैधता वाला प्लान चाहते हैं।

    विज्ञापन

    एयरटेल के पास भी 299 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। वोडाफोन के इस पैक में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS करने की सुविधा मिती है। इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है और साथ ही एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में एयरटेल का प्लान वोडाफोन के प्लान भारी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें