Vodafone ने लॉन्च किया नया प्री-पेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 27 Jan 2020 02:30 PM IST
Vodafone launched Rs 269 Prepaid Recharge Offers 56 Days Service Validity
vodafone

    वोडाफोन इंडिया दिसंबर में टैरिफ की कीमतें बढ़ने के बाद लगातार नए प्री-पेड प्लान पेश कर रहा है। हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने 558 रुपये का प्लान पेश किया था, वहीं अब वोडाफोन ने 269 रुपये का नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है।

    वोडाफोन के इस प्लान में कुल 4 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 600 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिनों को होगी, हालांकि वोडाफोन के इस प्लान के साथ एक दिक्कत है यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए उपलब्ध है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान 499 रुपये की कीमत का वोडाफोन प्ले एप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। बता दें कि यह 56 दिनों की वैधता में वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान है।

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में दो प्लान पेश किए हैं जिनमें 558 रुपये और 398 रुपये के प्लान शामिल हैं। 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

    साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को जी5 की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें