एक फरवरी से 75 लाख स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 27 Jan 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp to stop working on these smartphones from 1 February 2020
whatsapp - फोटो : whatsapp

    तमाम सोशल मीडिया एप्स की तरह व्हाट्सएप भी लगातार अपने एप को अपडेट करता है। व्हाट्सएप में कुछ नए फीचर्स आएंगे तो कुछ बंद कर दिए जाएंगे। नए साल में भी Whatsapp में कई फीचर्स आने वाले हैं लेकिन दुनियाभर के करीब 75 लाख स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन में व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं क्यों।

    whatsapp
    whatsapp

    दरअसल व्हाट्सएप 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा।

    android 2.3.7
    android 2.3.7 - फोटो : erikmoberg

    1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें