वोडाफोन लाया नया प्लान, सिर्फ 38 रुपये में एक महीने का फायदा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Nov 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Vodafone launched Chhota Champion plan at Rs 38
vodafone

    आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में है जिसकी कीमत कम हो और आपको उसमें कॉलिंग के साथ कुछ डाटा भी मिल जाए तो आपके लिए वोडाफोन ने नया प्लान छोटा चैम्पियन लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए कॉलिंग के साथ-साथ डाटा भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

    क्या है वोडाफोन का 38 रुपये वाला छोटा चैंपियन प्लान?

    Vodafone
    Vodafone

    इस प्लान के तहत कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को 100 मिनट लोकल एवं एसटीडी कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 100 एमबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान को माय वोडाफोन ऐप, वोडाफोन की वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखण्ड तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में इस प्लान की कीमत 28 रुपये है लेकिन दूसरे सर्किल में इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है।

    विज्ञापन

    इस प्लान के लॉन्चिंग के मौके पर वोडाफोन इंडिया में कन्ज्यूमर बिजनेस के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा, 'वोडाफोन हमेशा से अपने उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक एवं पैसा वसूल सेवाएं लाता रहा है। वोडाफोन छोटा चैम्पियन पैक इसी दिशा में हमारा एक और प्रयास है। अपनी तरह की यह पहली पेशकश उपभोक्ताओं को बेहद किफायती दरों पर पूरे महीने अपने प्रियजनों के साथ जोड़े रखेगी'।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें