399 के रिचार्ज पर 2,599 का कैशबैक, जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की खबरें

जियो दे रहा है 399 के रिचार्ज पर 2,599 का कैशबैक
रिलायंस जियो ने ट्रिपल कैशबैक ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत 399 रुपये का इससे ज्यादा के प्रत्येक रिचार्ज पर 2,599 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। 2,599 के कैशबैक में 400 रुपये माय जियो ऐप में, 300 रुपये मोबाइल वॉलेट में आएंगे और 1,899 रुपये का ई-कॉमर्स साइट का शॉपिंग वाउचर मिलेगा। यह ऑफर 10 से 25 नवंबर तक वैलिड है।

OnePlus 5T में नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग
OnePlus 5T की लॉन्चिंग से पहले OnePlus के CEO पीट लाउ ने कहा है कि वनप्लस 5टी में वनप्लस 5 की तरह ही डैश चार्जिंग दी जाएगी, वायरलेस चार्जिंग नहीं होगी। बता दें कि वनप्लस 5टी 16 नवंबर को न्यूयॉर्क में लॉन्च होगा। यह फोन भारत में 21 नवंबर को लॉन्च होगा और एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से बिकेगा।

शाओमी ला रही है iPhoneX जैसा स्मार्टफोन, फोटो लीक
शाओमी एप्पल के iPhone X जैसा ही एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फोन का नाम Mi Mix 2s रखा है जो कि Mi Mix 2 का अपग्रेडेड वर्जन है।