वोडाफोन ने लांच किया अबतक का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 06 Oct 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Launched Cheapest Prepaid Plan With 84 Days Validity
Vodafone

    यदि आपने गौर किया होगा तो वोडाफोन पिछले कई महीनों से लगातार नए-नए प्लान पेश कर रहा है और अब Vodafone ने एक बार फिर से एयरटेल और जियो के निशाने पर लेते हुए अबतक का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्री-पेड प्लान लांच किया है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत सिर्फ 279 रुपये है। हालांकि इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें सिर्फ 4 जीबी डाटा ही मिल रहा है।

    वोडाफोन के 279 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की खासियतों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि आप प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग कर सकेंगे। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये 6 ऐप लगा चुके हैं लाखों लोगों को चूना, आपके फोन में हैं तो तुरंत डिलीट करें

    बता दें कि किसी भी कंपनी के पास 84 दिनों की वैधता वाला ऐसा कोई प्री-पेड प्लान नहीं है जिसकी कीमत 300 रुपये से कम है। ऐसे में वोडाफोन का यह प्लान अबतक का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है। वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल कर्नाटक, मुंबई जैसे कुछ ही सर्किल में है, वहीं आंध्रप्रदेश-तेलंगाना, मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह प्लान नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने पिछले महीने ही अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। इसके लिए वोडाफोन आइडिया ने पेटीएम के साथ पार्टनरशिप की है। पेटीएम के साथ वोडाफोन आइडिया की इस साझेदारी के तहत ग्राहकों को पेटीएम से रिचार्ज कराने पर 25 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके लिए कम-से-कम 149 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें