स्मार्टफोन के कैमरे में आए किसी तरह के स्क्रैच को चुटकियों में कर सकते हैं ठीक
विज्ञापन

कई बार स्मार्टफोन में कवर नहीं लगाने के कारण तो कई बार किसी चीज से खरोंच पड़ जाने के कारण कैमरे के लेंस पर स्क्रैच आ जाता है। ऐसे में हम चाहकर भी अच्छी फोटो क्लिक नहीं कर पाते हैं। वैसे आप चाहें तो घर पर खुद ही स्मार्टफोन के लेंस के स्कैच को आसानी से साफ कर सकते हैं। चलिए हम आपको इसके 5 तरीके बताते हैं।

रबिंग अल्कोहल
रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर आप एक मुलायम कपड़े से फोन के कैमरे के लेंस को साफ कर सकते हैं। दो-तीन बार करने पर लेंस नए जैसा साफ हो जाता है।

टूथपेस्ट
वैसे तो टूथपेस्ट के फायदों के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल आप फोन के कैमरे के लेंस को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। थोड़ा-सा टूथपेस्ट कैमरे के लेंस पर लगाकर आप एक साफ कपड़े की मदद से उसे साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन