Vodafone का 28GB वाला प्लान भी हुआ अपडेट, अब मिल रहा 56GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India updated its Rs 348 Plan, Now give 56GB data
Vodafone

    वोडाफोन ने एक बार फिर से एयरटेल का हमला किया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्लान 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपडेट कर दिया है। इस प्लान में अब हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा यानी 28 दिनों 56 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग का मजा मिलेगा। बता दे कि पहले इस प्लान में 28 दिनों के लिए सिर्फ 28 जीबी डाटा ही मिलता था।

    इस प्लान के तहत एक दिन में 250 मिनट और सप्ताहभर में 1000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो सबसे पहले *121# डायल करके या फिर वोडाफोन ऐप से अपने नंबर पर मौजूद ऑफर चेक करें।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह 4G फोन, फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा

    बता दें कि इससे पहले आइडिया ने भी अपनेपुराने 398 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की वैधता को कंपनी ने दोगुना किया है, हालांकि इसका फायदा कुछ ही यूजर्स को मिलेगा। पहले इस प्लान के तहत 35 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब 70 जीबी डाटा मिलने लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें