सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह 4G फोन, फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Jivi Mobiles launched Revolution TnT3 4G Smartphone in India at Rs 3999
Jivi Revolution TnT3

    जियो की लॉन्चिंग के बाद से ही 4जी स्मार्टफोन की काफी डिमांड है। मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां भी लगातार एक से बढ़कर एक नए और सस्ते 4जी फोन पेश कर रही हैं। हर सप्ताह कोई-ना-कोई सस्ता 4जी फोन बाजार में आ रहा है। इसी कड़ी में एक और सस्ता 4जी लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    Jivi Revolution TnT3 के फीचर्स

    Jivi Revolution TnT3
    Jivi Revolution TnT3

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी Jivi मोबाइल्स ने बुधवार को भारत में अपना नया 4जी फोन Revolution TnT3 पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टच भी है और टाइपिंग के लिए बटन भी हैं। ठीक उसी तरह जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुए ब्लैकबेरी कीवन में है।

    विज्ञापन

    Jivi Revolution TnT3 की स्पेसिफिकेशन

    Jivi Revolution TnT3
    Jivi Revolution TnT3

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4 इंच की WVGA डिस्प्ले, साथ में कीपैड भी है। इसके अलावा फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में LED फ्लैश लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2300mAh की बैटरी है और इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें