अब मेरू कैब में मिलेगा 4GB फ्री डाटा के साथ वोडाफोन का सिम

देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने मेगा/ मेरू/इजी कैब के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत मेगा/ मेरू/ इजी कैब में ट्रेवल करने वाले यात्रियों को अपना वोडाफोन सिम 4जी में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। साथ ही सिम अपग्रेड होने के बाद यूजर्स को 4 जीबी 4जी डाटा फ्री में मिलेगा।
ऐसे में मिलेगा वोडाफोन का 4 जीबी 4जी डाटा

दरअसल मेगा/ मेरू/ इजी कैब के साथ वोडाफोन की साझेदारी के तहत कैब में 4जी मिलेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो मेगा/ मेरू/ इजी कैब में ट्रेवल के दौरान ही आपको वोडाफोन का नया सिम कार्ड मिलेगा। बता दें कि इसके लिए वोडाफोन ने इन तीनों कैब में 4जी सिम मोबाइल डिस्पेंसर लगाए हैं। साथ ही सिम को अपग्रेड करने के तरीके भी बताए गए हैं।

कैब में मौजूद मोबाइल डिस्पेंसर से नया सिम कार्ड लें। अब अपने 4जी मोबाइल से 19-20 अंकों का नया 4जी सिम कार्ड नंबर 55199 पर एसएमएस कर दें। अब आपको 55199 से एक एसएमएस मिलेगा जिसमें एक कोड होगा। मैसेज मिलने के 2 घंटे के भीतर नए सिम कार्ड के आखिरी 6 अंक को 55199 पर भेज दें। इसके बाद आपको एक कंफर्मेंशन मैसेज मिलेगा और उसके 5-10 मिनट के आपका सिम कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।
सिम एक्टिवेट होने के साथ ही आपको फ्री डाटा मिल जाएगा। बता दें कि वोडाफोन का यह ऑपर अगले 1 महीने तक ही है और 4 जीबी फ्री डाटा की वैधता 10 दिनो की है। यह ऑफर प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए है। यह प्लान फिलहाल सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए ही है।