Vodafone लाया नया प्लान, 299 रुपये में 56GB डाटा के साथ कॉलिंग फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Mar 2018 11:21 AM IST
Vodafone India offers 56GB 2G Data and Unlimited Voice Calls at Rs 299
vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर नया प्री-पेड प्लान पेश किया है, हालांकि कंपनी ने इस बार सिर्फ अपने 2जी ग्राहकों के लिए पिटारा खोला है यानी यह प्लान सिर्फ इस प्लान में सिर्फ 2G डाटा मिलेगा। एक बात और गौर करने वाली है कि यह प्लान फिलहाल केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए ही है। कंपनी जल्द ही इसे अन्य सर्किल के लिए जारी कर सकती है।

    वोडाफोन के 299 रुपये वाले प्लान के फायदे

    कंपनी ने इस प्लान में 56 जीबी 2G डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी यानी 56 दिनों तक आपको हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में रोज कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट है।

    बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 158 रुपये है और इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें